Posts

संगीत और स्वास्थ्य

संगीत और स्वास्थ्य संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मन और शरीर को सुकून देने वाली एक प्रभावशाली शक्ति भी है। बीमारी के समय जब शरीर कमजोर होता है, तब मन में चिंता, भय और तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में मधुर संगीत मन को शांत करने और सकारात्मक भावनाएँ जगाने में सहायक हो सकता है। धीमा और मधुर संगीत तनाव तथा बेचैनी को कम करने, मन को आराम देने और नींद में सहायता करने में उपयोगी पाया गया है। संगीत सुनते समय व्यक्ति कुछ समय के लिए अपनी पीड़ा और चिंता से ध्यान हटा पाता है। यही कारण है कि संगीत चिकित्सा (Music Therapy) का उपयोग कई स्वास्थ्य-परिस्थितियों में सहायक उपचार के रूप में किया जाता है। हालाँकि संगीत किसी बीमारी की दवा या चिकित्सा का विकल्प नहीं है, लेकिन यह उपचार के साथ मन को मजबूत रखने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने में सहायक हो सकता है। “जहाँ दवाइयाँ शरीर का उपचार करती हैं, वहीं संगीत मन को सहारा देता है— और स्वस्थ होने की राह में एक शांत, सकारात्मक वातावरण बनाता है।”

संगीत और मन

संगीत और मन  संगीत और मन “जहाँ शब्द मौन हो जाते हैं, वहाँ संगीत बोलना शुरू करता है।” संगीत केवल सुर, ताल और लय का संयोजन नहीं है; यह मनुष्य के अंतर्मन की वह भाषा है, जिसे सुनने के लिए कानों से अधिक संवेदनशील हृदय की आवश्यकता होती है। जीवन की भागती-दौड़ती राहों में जब मन थक जाता है, भावनाएँ उलझ जाती हैं और शब्द साथ छोड़ देते हैं, तब संगीत एक अदृश्य मित्र की तरह हमारे पास आता है और बिना कुछ पूछे हमें समझ लेता है। मन और संगीत का संबंध उतना ही पुराना है जितना स्वयं मानव जीवन। नवजात शिशु माँ की लोरी में जिस सुरक्षा और प्रेम को महसूस करता है, वही भावना आगे चलकर किसी गीत, भजन या मधुर धुन में उसे शांति देती है। संगीत मन की गहराइयों में उतरकर उन भावों को स्पर्श करता है, जिन्हें हम अक्सर स्वयं से भी छिपा लेते हैं। खुशी के क्षणों में संगीत हमारी प्रसन्नता को उत्सव में बदल देता है और दुःख के समय वही संगीत आँसुओं को शब्द दे देता है। कभी कोई गीत हमें मुस्कुराने का कारण देता है, तो कभी कोई धुन अचानक हमें अतीत की उन गलियों में पहुँचा देती है, जहाँ कोई अपना, कोई सपना या जीवन का कोई खूबसूरत पल हमारा...

स्वर और रस का संबंध

प्राचीन ग्रंथों में सात शुद्ध स्वरों के रसों का उल्लेख मिलता है व जो इस प्रकार है .........  सा ......स्थिरता और शांति  रे ......चंचलता और उत्सुकता   ग .....करुणा ,माधुर्य और कोमलता     म .....गंभीरता ,शांति और भक्ति    प ......संतुलन और वीरता   ध....उत्साह ,उमंग और शांति     नि .....विरह ,करुणा और आध्यात्मिकता    लेकिन कोमल और तीव्र मध्यम के रस केवल अनुभव और अनुमान पर आधारित मानें जाते हैं .....    कोमल रे ......करुणा ,विनम्रता और शोक        कोमल ग ....विरह ,करुण और गंभीर       कोमल ध .....विरक्ति ,व्यथा और मार्मिकता         कोमल नि ...शांति ,गूढता और आध्यात्मिकता        तीव्र म ....अद्भुत ,रहस्यमय ।       जानकारी स्त्रोत ...... पुस्तक .....संगीत विशारद         

संगीत और जीवन

सृष्टी के स्वर्णिम विहान से लेकर प्रलय की काली संध्या तक संगीत का अस्तित्व स्वीकार करना ही पडता है ।जीवन ग्रंथ के पन्नों को कहीं से भी पलटिए ,कोई भी अध्याय तो ऐसा नहीं ,जिसे संगीत शून्य कह दिया जाए । मानव नें जन्म लेते ही गीत सुने और मृत्यु होनें पर भी राम नाम की ध्वनी के साथ ही स्थूल शरीर शून्य हो जाता है ।   हमारा शरीर जल ,वायु ,अग्नि,आकाश और पृथ्वी इन पाँच  तत्वों से बना है और यही तत्व जीवन के आधार मानें गए हैं । जड और चेतन की सृष्टी का अस्तित्व इन्ही पर है ।  वैज्ञानिकों नें भी सिद्ध कर दिया है कि इन पाँच तत्वों में संगीत प्रचुर मात्रा में विद्यमान है ।इससे यह कहा जा सकता है कि प्राणी मात्र की उत्पत्ति संगीतमय वातावरण एवं संगीतमय तत्वों से परिपूर्ण होती है व स्वर आत्मा का नाद है और आत्मा परमात्मा का स्वरूप ।  भावुकता विहीन ,पाषाण हृदय ही क्यों न हो ,किंतु संगीत से विमुख वो भी नहीं हो सकता ।   संगीत में जादू जैसा असर होता है । पावस की संध्याओं में नन्हीं-नन्हीं बूँदों की रिमझिम सुनते ही कोयल कूक उठती है ,पपीहे गा उठते हैं,मोर नाचने लगते हैं । लहलहाते खेतों को...

संगीत -साधना

संगीत एक साधना है ,ध्यानावस्था है ।  संसार के कण-कण में संगीत व्याप्त है  ।   संगीत में प्रगति एक दिन में नहीं होती ,उम्र गुजर जाती है । हर दिन किया गया रियाज़ आपको आगे बढने में मदद करता है ।    आजकल कई अभिभावक जब अपनें बच्चों को लेकर आते हैं संगीत सिखानें के लिए ,उनका पहला प्रश्न होता है ..कितनें दिन में सीख जाएगें ,सुनकर हँसी भी आती है और रोना भी ....। संगीत सीखना कोई दौड़ नही,वरन एक लंबी यात्रा है जो जीवन के अंत तक करो तो भी कम है । संगीत तो एक आत्मिक साधना है जो मनुष्य को उसके ही भीतर पहुँचा देती है । शुभा मेहता 

संगीत और स्वास्थ्य

संगीत के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई फायदे हैं। यह तनाव और चिंता को कम करता है, मूड को बेहतर बनाता है, और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। यह याददाश्त, ध्यान और व्यायाम के प्रदर्शन को भी बेहतर बना सकता है।  मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव तनाव और चिंता कम करना: शांत संगीत सुनने से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो सकता है, जिससे आप अधिक आराम महसूस करते हैं। मूड बेहतर करना: संगीत सुनने से प्रसन्नता के हार्मोन का उत्पादन  बढ़ जाता  है और  ये अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद करता है । भावनात्मक अभिव्यक्ति: गीत लिखने या संगीत बनाने जैसी गतिविधियाँ भावनाओं को व्यक्त करने का एक प्रभावी तरीका हैं, जिससे आनंद और संतुष्टि मिलती है। संज्ञानात्मक कार्य को बढ़ाना: संगीत सुनने और वाद्य यंत्र बजाने से याददाश्त, ध्यान और समस्या-समाधान की क्षमता में सुधार हो सकता है।  शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव हृदय स्वास्थ्य: धीमा, लयबद्ध संगीत रक्तचाप को कम कर सकता है और हृदय गति परिवर्तनशीलता (HRV) को बढ़ा सकता है, जो एक स्वस्थ हृदय प्रणाली का संकेत है। दर्द कम करना: संग...

ताल में सम ,खाली और भरी का स्थान

   सम ......यह ताल  का वह स्थान  है ,जहाँ से गाना -बजाना शुरू होता है । गायक -वादक ऐसे स्थान  पर संगति करते हुए  जब मिलते हैं ,तो एक विशेष प्रकार का आनंद आता है और श्रोताओ के मुँह से अनायास ही वाह निकल  जाता है । ' सम ' पर गायक -वादक विशेष जोर देकर उसे प्रदर्शित करते हैं । प्राय: सम पर ही गाने -बजाने की समाप्ति भी होती है । सम को न्यास भी कहते हैं ।   खाली ...प्रत्येक ताल के कुछ हिस्से होते हैं ,जिन्हे भाग भी कहते हैं । इन भागों पर जहाँ हाथ  से तालियाँ बजाई जाती है,वो भरी कहलाती है और जिन भागों पर ताली बंद रहती है ,वे खाली कहलाती है । ताल में खाली भाग इसलिए रखने पडते हैं कि इससे सम आनें का अंदाज  ठीक लग जाता है। खाली के स्थान का संकेत हाथ फेंककर किया जाता है ।  भागेंगे स्टर्लिंग पद्धति में इस स्थान को सिफर चिन्ह (0)  द्वारा दिखाते हैं । भरी .....ताल के जिन हिस्सों पर तालियाँ बजाई जाती हैं,उन्हें 'भरी' या तालियों के स्थान कहते हैं भरी ताल को थाप द्वारा दिखाया जाता है । शुभा मेहता  13th June, 2025

ठेका

तबला या मृदंग के लिए प्राचीन शास्त्रकारों नें भिन्न-भिन्न बोल वैसी ही भाषा में बना दिए, जैसी उन ताल वाद्यों से प्रकट होती है । उन बोलों को जब हम तबला या मृदंग पर बजाते हैं,तब उसे ठेका कहते हैं ।ठेका एक ही आवृति का होता है,जिसमें मात्राएं निश्चित होती हैं ।      उन्हीं निश्चित मात्राओं के अनुसार गानें -बजानें का नाप होता है ;जैसे कहरवा ताल में आठ मात्राएं होती हैंऔर इसके दो भाग हैं ।प्रत्येक भाग में चार-चार मात्राएं होती हैं । पहली मात्रा पर सम और पाँचवी पर खाली है इसे इस प्रकार से लिखा जाएगा ..... मात्राएं-     1   2   3   4    :   5   6   7   8  ठेका--      धा  गे   न   ति   :   न  क   धिं   ना  ताल चिन्ह  ×                   :    0   यह कहरवा ताल का ठेका हुआ।    दुगुन --- किसी ठेके को जब दुगुनी लय मे...

लय के प्रकार

1...विलंबित लय....जिस लय की चाल बहुत  धीमी हो ,उसे विलंबित लय कहते हैं । विलंबित लय का अंदाज, मध्य  लय से यों लगाया जाता है-- मान लीजिए, एक मिनट  में आपनें एक -सी चाल से साठ तक गिनती गिनी ,तो उसे अपनी मध्य लय मान लीजिए।  इसके बाद इसी एक मिनट  में समान चाल  से तीस तक गिनती गिनी ,तो विलंबित लय करेगें अर्थात तीस तक जो गिनती गिनी गई, उसकी लय साठ वाली गिनती  से आधी हो गई । 2....मध्य लय....जिस लय की चाल  विलंबित से तेज और द्रुत से कम  हो ,उसे मध्य लय कहते हैं। यह लय बीच की होती है।मध्य का अर्थ है ...बीच । 3....द्रुत लय ....जिस लय की चाल विलंबित लय से चौगुनी या मध्य लय से दुगुनी हो ,उसे द्रुत लय करेगें ।एक मिनट में समान चाल से साठ तक गिनती गिन कर मध्य लय कायम की गई है ।अब यदि एक मिनट में एक सौ बीस तक गिनती गिनी जाएगी ,तो निश्चय ही गिनती की चाल  तेज हो जाएगी। द्रुत का अर्थ है ....तेज । शुभा मेहता  13th,February, 2025

मात्रा

तालों में उनकी लम्बाई स्पष्ट करनें वाली इकाई को "मात्रा" कहते हैं ।मात्रा ताल का ही एक  हिस्सा है ,क्योंकि मात्राओं के योग से ही समस्त तालों की रचना हुई  है । एक -सी लय या चाल में गिनती गिनने को मात्रा कह सकते हैं ।यदि घड़ी की एक सेकंड को हम एक मात्रा मान लें ,तो सोलह सेकंड में तीन ताल का ठेका बन जाएगा ,बारह सेकंड  में एकताल का ठेका बन जाएगा और दस सेकंड  में झपताल का ठेका बन जाएगा । लय.....ताल में एक क्रिया से दूसरी क्रिया के बीच की विश्रांति का काल ,जो पहली क्रिया का विस्तार है ,"लय" कहलाता है ।  मुख्य लय तीन प्रकार की होती हैं ......  1..विलंबित लय  2.....मध्य लय  3...द्रुत लय ..    

ताल -मात्रा -लय विवरण

ताल .....भरत मुनि नें संगीत में काल के नापने के साधन को 'ताल ' कहा है । जिस प्रकार भाषा में व्याकरण की आवश्यकता होती है उसी प्रकार संगीत में ताल की आवश्यकता होती है ।   ताल शब्द 'तल'धातु से बना है । संगीत रत्नाकर के अनुसार, जिसमें गीत ,वाद्य और नृत्य प्रतिष्ठित होते हैं वह ताल  है । प्रतिष्ठा का अर्थ होता है....व्यवस्थित करना ,आधार देना या स्थिरता प्रदान करना । तबला ,पखावज इत्यादि ताल-वाद्यों से जब गाने के समय को नापा जाता है ,तो एक विशेष प्रकार का आनंद प्राप्त होता है व वास्तव में ताल संगीत की जान है ,ताल पर ही संगीत  की इमारत खडी हुई है ।      शुभा मेहता    6th ,Jan ,2025

स्वर और समय की दृष्टि से रागों के तीन वर्ग

उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में रागों के गानें -बजानें के बारे में  समय -सिद्धांत प्राचीन काल से ही चला आ रहा है । यद्यपि प्राचीन रागों में एवं अर्वाचीन रागों में समय सिद्धांत पर कुछ  मतभेद है । हमारे प्राचीन संगीत पंडितों नें रागों को उनके ठीक समय पर गायन -वादन का सिद्धांत अपने ग्रंथों में स्वीकार किया है ।  स्वर और समय  के अनुसार उत्तर भारतीय रागों के तीन वर्ग मानकर कोमल -तीव्र स्वरों के हिसाब से उनका विभाजन किया गया है ... 1... संघिप्रकाश राग अर्थात कोमल रे और ध वाले राग  2... शुद्ध रे और ध वाले राग  3...कोमल ग और नि वाले राग  1 ..... संघिप्रकाश राग.......इस वर्ग  के रागों में कोमल रे और कोमल ध वाले रागों को रखा जाता है ,साथ  ही इन रागों में ग शुद्ध होना आवश्यक है । दिन और रात की संधि अर्थात मेल होनें के समय को संधिकाल कहते हैं प्रातः सूर्योदय से कुछ पहले और शाम को सूर्यास्त से पहले का कुछ समय ऐसा होता है जिसे न तो दिन कह सकते हैं न ही रात इसी समय को संघिप्रकाश की बेला कहा जाता है । इस बेला में जो राग  गाए -बजाए जाते हैं उन्हे संघिप्रका...

रागों का समय विभाजन

उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में रागों का प्रयोग काल दिन और रात के चौबीस घंटों के दो भाग करके बाँटा गया है । पहला भाग बारह बजे दिन से बारह बजे रात्रि तक और दूसरा भाग बारह बजे रात्रि से बारह बजे दिन तक माना जाता है ।   पहले भाग  को पूर्व भाग और दूसरे भाग को उत्तर भाग कहते हैं । पूर्व राग ......जो राग दिन के बारह बजे से रात्रि के बारह बजे तक गाए -बजाए जाते हैं उन्हें पूर्व राग कहते हैं । उत्तर राग.....जो राग रात्रि के बारह बजे से दिन के बारह बजे तक गाए -बजाए जाते हैं ,उन्हें उत्तर राग कहते हैं । सप्तक के सात शुद्ध स्वरों में तार सप्तक का सां मिलाकर आठ की संख्या ली जाए और फिर इसके दो हिस्से कर दिए जाए तो 'सा,रे ,ग, म 'यह सप्तक का पूर्वांग हुआ और 'प,ध,नी,सां'यह सप्तक का उत्तरांग हुआ।  पूर्वांग वादी राग  ...जिन रागों का वादी स्वर सप्तक के पूर्वांग में होता है वो पूर्वांग वादी राग कहलाते हैं । उत्तरांग वादी राग...जिन रागों का वादी स्वर सप्तक के उत्तरांग में होता है वो उत्तरांग वादी राग कहलाते हैं । शुभा मेहता  17th ,Nov ,2024

वादी ,संवादी, अनुवाद और विवादी

राग के नियमों में वादी ,संवादी आदि स्वरों का भी महत्वपूर्ण यह स्थान होता है ।  वादी स्वर को राजा के समान, संवादी स्वर को मंत्री के समान, विवादी स्वर  को बैरी के समान और अनुवादी स्वर को सेवक के समान समझना चाहिए।  वादी स्वर.....राग में लगने वाले स्वरों में जिस स्वर पर सबसे अधिक जोर रहता है ,अथवा जिसका प्रयोग बार-बार   किया जाता है ,उसे राग  का वादी स्वर कहते हैं । संवादी स्वर....यह वादी स्वर का सहायक होता है ,तभी शास्त्रों नें इसे मंत्री की पदवी दी है । यह वादी स्वर से कम तथा अन्य स्वरों से अधिक प्रयुक्त होता है । वादी स्वर के चौथे या पाँचवे नम्बर पर संवादी स्वर होता है । अनुवादी.....वादी और संवादी के अतिरिक्त जो नियमित स्वर राग  में लगते हैं वे सब अनुवादी स्वर कहलाते हैं । विवादी  स्वर...विवादी का वास्तविक अर्थ होता है ..बिगाड पैदा करने वाला अर्थात ऐसा स्वर जिससे राग का स्वरूप बिगड जाए । लेकिन कुशल गायक कभी-कभी विवादी स्वर का प्रयोग राग इतनी सुन्दरता से करते हैं कि राग का सौंदर्य बढ जाता है । शुभा मेहता  17th Oct ,2024 

रागों के लक्षण

प्राचीन ग्रंथों में रागों के तीन भेद बताए गए हैं -- 1...शुद्ध  2...छायालग  3..संकीर्ण  1...जिस राग में अन्य किसी राग के स्वर लगनें पर भी उसकी छाया न पडनें पाए ,उसे" शुद्ध राग "कहते है । 2...दो रागों के मेल से अथवा किसी एक राग  में अन्य किसी राग  के स्वर आ जानें से दूसरे राग की जो छाया दिखाई  दे जाती है ,ऐसे राग  को" छायालग राग" कहते हैं । 3..जिस राग  में दो रागों से अधिक रागों का मिश्रण या मिलावट हो ,उसे" संकीर्ण राग" कहते हैं । रागों के आधुनिक दस लक्षण......... जिस प्रकार प्राचीन विद्वान जातियों के दस लक्षण मानते हैं ,उसी प्रकार आज भी रागों के दस लक्षण मानें जाते हैं । ये दस लक्षण क्रमानुसार ठाठ ,आरोह-अवरोह, जाति ,वादी -संवादी स्वर, पकड ,न्यास के स्वर, पूर्वागं या उत्तरांग की प्रधानता, गान समय ,आविर्भाव-तिरोभाव  और राग  का रस है । शुभा मेहता  14th Oct, 2024 .

राग

ध्वनि की उस विशिष्ट रचना को ,जिसमें स्वर तथा वर्णों के कारण सौंदर्य हो ,जो मनुष्य के चित्त का रंजन करे ,अर्थात जो श्रोताओं के मन को प्रसन्न करे ,बुद्धिमान लोग उसे राग कहते हैं ।    राग  में निम्नलिखित बातों का होना जरूरी है.....   1...राग किसी थाट से उत्पन्न होना चाहिए।    2... ध्वनि की एक विशेष रचना हो ।    3..उसमें स्वर तथा वर्ण हों ।    4...रंजकता यानि सुंदरता हो ।     5.. राग  में कम से कम पाँच स्वर अवश्य होनें चाहिए।        6...राग में एक स्वर के दो रूप पास-पास लेनें का शास्त्रकारों नें विरोध किया है ।   7....राग  में आरोह तथा अवरोह का होना आवश्यक  है क्योंकि इनके बिना राग का रूप पहचाना नहीं जा सकता । 8.... किसी भी राग में षडज स्वर वर्जित नहीं होता । 9...मध्यम और पंचम ,ये दो स्वर एक साथ तथा एक ही समय कभी भी वर्जित नहीं होते । 10...राग  में वादी संवादी स्वर अवश्य रहते हैं । इन स्वरों पर ही विशेष जोर रहता है । शुभा मेहता  13th Sep,2024   

अलंकार

कुछ नियमित वर्ण समुदायों को अलंकार कहते हैं । अलंकार का अर्थ है ..'.आभूषण ' या' गहना ' । जिस प्रकार  आभूषण शारीरिक शोभा बढाते हैं ,उसी प्रकार अलंकारों के द्वारा गायन की शोभा बढ जाती है ।  जैसे चन्द्र के बिना रात ,जल के बिना नदी ,फूलों के बिना लता तथा आभूषणों के बिना स्त्री शोभा नहीं पाती,उसी प्रकार अलंकार बिना गीत भी शोभा को प्राप्त नहीं होते ।  अलंकार  को पलटा भी कहते हैं । गायन  सीखने से पहले विद्यार्थियों को अलंकार सिखाए  जाते हैं क्योंकि इसके बिना न तो अच्छा स्वर ज्ञान ही होता है और न ही आगे संगीत कला में सफलता ही मिलती है ।  अलंकारों से राग विस्तार  में भी काफी सहायता मिलती है ।   अलंकारों के द्वारा राग  की सजावट करके उसमें चार -चाँद लगाए जा सकते हैं । तानें इत्यादि भी अलंकारों के आधार पर ही बनती हैं । अलंकार वर्ण समुदायों में ही होते हैं । उदाहरण के लिए 'सा रे ग सा ' इसमें आरोही -अवरोही दोनों वर्ण  आ गए । यह एक सीढी मान लीजिए अब इसी आधार पर आगे बढिए और पिछला स्वर छोड़कर आगे का स्वर बढाते जाइए..रे ग म रे ,यह दूसरी सीढी हुई...

वर्ण

गानें की क्रिया को वर्ण कहते है । वर्ण चार  प्रकार के होते हैं जिन्हें क्रमश:.... 1.. स्थाई 2..आरोही  3..अवरोही 4..और संचारी वर्ण  स्थाई वर्ण....एक ही स्वर बार -बार ठहर-ठहर कर बोलने या गानें की क्रिया को स्थाई वर्ण कहते हैं जैसे ...सा सा सा सा ,रे रे रे रे ,ग ग ग ग  । स्थाई का अर्थ है ...  'ठहरा हुआ'  । आरोही वर्ण..... नीचे के स्वर से ऊँचे स्वर तक चढनें या गानें की क्रिया को आरोही वर्ण कहते हैं जैसे ..सा ,रे ,ग,म,प,ध,नी ..। अवरोही वर्ण...ऊँचे स्वर  से नीचे स्वरों पर आने या गानें की क्रिया को अवरोही वर्ण कहते हैं  जैसे सां ,नी ,ध,प,म,ग,रे ,सा ..। संचारी वर्ण.....स्थाई, आरोही और अवरोही .इन तीनों के संयोग से जब स्वरों की उलट पलट की जाती है ,अर्थात जब तीनों वर्ण मिलकर अपना रूप दिखाते हैं तब इस क्रिया को संचारी वर्ण कहते हैं ।   शुभा मेहता  29th,Aug ,2024

नाद -स्थान और सप्तक

नाद अर्थात आवाज की ऊँचाई और नीचाई के आधार पर उसके मंद्र ,मध्य और तार ,ये तीन भेद मानें जाते हैं । इनको नाद स्थान कहते हैं व इन तीन नाद स्थानों में एक-एक सप्तक मानकर क्रमश: मंद्र सप्तक ,मध्य सप्तक और तार सप्तक कहलाते हैं ।  सप्तक...... सप्तक का अर्थ है .'.सात ' ।    एक स्थान पर सात शुद्ध स्वर निवास करते हैं अत:इसका नाम सप्तक हुआ।   ध्वनि की साधारण ऊँचाई से जब मनुष्य बात करता है उसे मध्य सप्तक कहते हैं किंतु जब गानें में आवाज नीचे ले जाने की आवश्यकता होती है तो वहाँ मंद्र सप्तक के स्वर काम देते हैं ,और जब मध्य सप्तक से भी ऊँचा गानें की आवश्यकता पडती है तब तार सप्तक के स्वर प्रयुक्त होते हैं । मंद्र सप्तक......जिस सप्तक के स्वरों की आवाज सबसे नीची हो अथवा मध्य सप्तक से आधी हो उसे मंद्र सप्तक कहते हैं । पहचान के लिए इन स्वरों के नीचे (.)का चिन्ह लगाया जाता है । मध्य सप्तक...... मंद्र सप्तक से दुगुनी आवाज होनें पर मध्य सप्तक कहलाता है । इसके स्वरों पर कोई चिन्ह नहीं होता । तार सप्तक......मध्य सप्तक से दुगुनी आवाज होनें पर तार सप्तक कहलाता है । पहचान के लिए  इन स...

दक्षिणी और उत्तर भारतीय संगीत पद्धतियाँ

भारत  में दो संगीत पद्धतियाँ प्रचलित हैं..... कर्णाटकी संगीत पद्धति और हिन्दुस्तानी (उत्तरी ) संगीत पद्धति । इन दोनों पद्धतियों के मूल सिद्धांतों में विशेष अंतर नहीं है ।  इन दोनों पद्धतियों में जो समानता और भिन्नता है ,वो इस प्रकार है..... हिन्दुस्तानी संगीत..... 1.. हिन्दुस्तानी संगीत  में केवल गीत की बंदिश निबद्ध रूप में गाई  जाती है और अन्य  संपूर्ण विस्तार अनिबद्ध रूप से किया जाता है । 2...हिन्दुस्तानी संगीत स्वर प्रधान होता है । 3... गीत गाते समय ही आलाप ,बोल तान ,तान इत्यादि प्रकारों को प्रयोग में लाया जाता है । 4... विलंबित ख्याल की लय अति विलंबित होती है । 5...हिन्दुस्तानी संगीत का स्वरूप अनिबद्ध होनें के कारण तबले  पर ताल के ठेके का का बजते रहना अत्यन्त जरूरी होता है । 6....ध्रुपद, धमार और ख्याल, भजन या ठुमरी गायन का प्रदर्शन किया जाता है । कर्णाटकी संगीत...... 1....कर्णाटकी  संगीत मुख्यत: निबद्ध रूप से गाया जाता है 2.... कर्णाटकी संगीत लय प्रधान होता है । 3...गीत गाते समय केवल संगतियाँ, नेरावल और सरगम का प्रयोग होता है । 4...सभी गीतों की लय ...