Posts

राग

ध्वनि की उस विशिष्ट रचना को ,जिसमें स्वर तथा वर्णों के कारण सौंदर्य हो ,जो मनुष्य के चित्त का रंजन करे ,अर्थात जो श्रोताओं के मन को प्रसन्न करे ,बुद्धिमान लोग उसे राग कहते हैं ।    राग  में निम्नलिखित बातों का होना जरूरी है.....   1...राग किसी थाट से उत्पन्न होना चाहिए।    2... ध्वनि की एक विशेष रचना हो ।    3..उसमें स्वर तथा वर्ण हों ।    4...रंजकता यानि सुंदरता हो ।     5.. राग  में कम से कम पाँच स्वर अवश्य होनें चाहिए।        6...राग में एक स्वर के दो रूप पास-पास लेनें का शास्त्रकारों नें विरोध किया है ।   7....राग  में आरोह तथा अवरोह का होना आवश्यक  है क्योंकि इनके बिना राग का रूप पहचाना नहीं जा सकता । 8.... किसी भी राग में षडज स्वर वर्जित नहीं होता । 9...मध्यम और पंचम ,ये दो स्वर एक साथ तथा एक ही समय कभी भी वर्जित नहीं होते । 10...राग  में वादी संवादी स्वर अवश्य रहते हैं । इन स्वरों पर ही विशेष जोर रहता है । शुभा मेहता  13th Sep,2024   

अलंकार

कुछ नियमित वर्ण समुदायों को अलंकार कहते हैं । अलंकार का अर्थ है ..'.आभूषण ' या' गहना ' । जिस प्रकार  आभूषण शारीरिक शोभा बढाते हैं ,उसी प्रकार अलंकारों के द्वारा गायन की शोभा बढ जाती है ।  जैसे चन्द्र के बिना रात ,जल के बिना नदी ,फूलों के बिना लता तथा आभूषणों के बिना स्त्री शोभा नहीं पाती,उसी प्रकार अलंकार बिना गीत भी शोभा को प्राप्त नहीं होते ।  अलंकार  को पलटा भी कहते हैं । गायन  सीखने से पहले विद्यार्थियों को अलंकार सिखाए  जाते हैं क्योंकि इसके बिना न तो अच्छा स्वर ज्ञान ही होता है और न ही आगे संगीत कला में सफलता ही मिलती है ।  अलंकारों से राग विस्तार  में भी काफी सहायता मिलती है ।   अलंकारों के द्वारा राग  की सजावट करके उसमें चार -चाँद लगाए जा सकते हैं । तानें इत्यादि भी अलंकारों के आधार पर ही बनती हैं । अलंकार वर्ण समुदायों में ही होते हैं । उदाहरण के लिए 'सा रे ग सा ' इसमें आरोही -अवरोही दोनों वर्ण  आ गए । यह एक सीढी मान लीजिए अब इसी आधार पर आगे बढिए और पिछला स्वर छोड़कर आगे का स्वर बढाते जाइए..रे ग म रे ,यह दूसरी सीढी हुई...

वर्ण

गानें की क्रिया को वर्ण कहते है । वर्ण चार  प्रकार के होते हैं जिन्हें क्रमश:.... 1.. स्थाई 2..आरोही  3..अवरोही 4..और संचारी वर्ण  स्थाई वर्ण....एक ही स्वर बार -बार ठहर-ठहर कर बोलने या गानें की क्रिया को स्थाई वर्ण कहते हैं जैसे ...सा सा सा सा ,रे रे रे रे ,ग ग ग ग  । स्थाई का अर्थ है ...  'ठहरा हुआ'  । आरोही वर्ण..... नीचे के स्वर से ऊँचे स्वर तक चढनें या गानें की क्रिया को आरोही वर्ण कहते हैं जैसे ..सा ,रे ,ग,म,प,ध,नी ..। अवरोही वर्ण...ऊँचे स्वर  से नीचे स्वरों पर आने या गानें की क्रिया को अवरोही वर्ण कहते हैं  जैसे सां ,नी ,ध,प,म,ग,रे ,सा ..। संचारी वर्ण.....स्थाई, आरोही और अवरोही .इन तीनों के संयोग से जब स्वरों की उलट पलट की जाती है ,अर्थात जब तीनों वर्ण मिलकर अपना रूप दिखाते हैं तब इस क्रिया को संचारी वर्ण कहते हैं ।   शुभा मेहता  29th,Aug ,2024

नाद -स्थान और सप्तक

नाद अर्थात आवाज की ऊँचाई और नीचाई के आधार पर उसके मंद्र ,मध्य और तार ,ये तीन भेद मानें जाते हैं । इनको नाद स्थान कहते हैं व इन तीन नाद स्थानों में एक-एक सप्तक मानकर क्रमश: मंद्र सप्तक ,मध्य सप्तक और तार सप्तक कहलाते हैं ।  सप्तक...... सप्तक का अर्थ है .'.सात ' ।    एक स्थान पर सात शुद्ध स्वर निवास करते हैं अत:इसका नाम सप्तक हुआ।   ध्वनि की साधारण ऊँचाई से जब मनुष्य बात करता है उसे मध्य सप्तक कहते हैं किंतु जब गानें में आवाज नीचे ले जाने की आवश्यकता होती है तो वहाँ मंद्र सप्तक के स्वर काम देते हैं ,और जब मध्य सप्तक से भी ऊँचा गानें की आवश्यकता पडती है तब तार सप्तक के स्वर प्रयुक्त होते हैं । मंद्र सप्तक......जिस सप्तक के स्वरों की आवाज सबसे नीची हो अथवा मध्य सप्तक से आधी हो उसे मंद्र सप्तक कहते हैं । पहचान के लिए इन स्वरों के नीचे (.)का चिन्ह लगाया जाता है । मध्य सप्तक...... मंद्र सप्तक से दुगुनी आवाज होनें पर मध्य सप्तक कहलाता है । इसके स्वरों पर कोई चिन्ह नहीं होता । तार सप्तक......मध्य सप्तक से दुगुनी आवाज होनें पर तार सप्तक कहलाता है । पहचान के लिए  इन स...

दक्षिणी और उत्तर भारतीय संगीत पद्धतियाँ

भारत  में दो संगीत पद्धतियाँ प्रचलित हैं..... कर्णाटकी संगीत पद्धति और हिन्दुस्तानी (उत्तरी ) संगीत पद्धति । इन दोनों पद्धतियों के मूल सिद्धांतों में विशेष अंतर नहीं है ।  इन दोनों पद्धतियों में जो समानता और भिन्नता है ,वो इस प्रकार है..... हिन्दुस्तानी संगीत..... 1.. हिन्दुस्तानी संगीत  में केवल गीत की बंदिश निबद्ध रूप में गाई  जाती है और अन्य  संपूर्ण विस्तार अनिबद्ध रूप से किया जाता है । 2...हिन्दुस्तानी संगीत स्वर प्रधान होता है । 3... गीत गाते समय ही आलाप ,बोल तान ,तान इत्यादि प्रकारों को प्रयोग में लाया जाता है । 4... विलंबित ख्याल की लय अति विलंबित होती है । 5...हिन्दुस्तानी संगीत का स्वरूप अनिबद्ध होनें के कारण तबले  पर ताल के ठेके का का बजते रहना अत्यन्त जरूरी होता है । 6....ध्रुपद, धमार और ख्याल, भजन या ठुमरी गायन का प्रदर्शन किया जाता है । कर्णाटकी संगीत...... 1....कर्णाटकी  संगीत मुख्यत: निबद्ध रूप से गाया जाता है 2.... कर्णाटकी संगीत लय प्रधान होता है । 3...गीत गाते समय केवल संगतियाँ, नेरावल और सरगम का प्रयोग होता है । 4...सभी गीतों की लय ...

ध्वनि विज्ञान...नाद

नकारं प्राणनामानं  दकारमनलं  विदु:। जात:प्राणाग्निसंयोगात्तेन नादोभिधीयते।।  अर्थात 'नकार 'प्राणवाचक तथा 'दकार' अग्निवाचकहै,अत: जो वायु और अग्नि के योग से उत्पन्न होता है ,उसी को नाद कहते हैं ।  नाद के दो प्रकार मानें जाते हैं.....'आहत 'और' अनाहत' ।  ये दोनों  देह में प्रकट होते हैं ।।  अनाहत  नाद ....जो नाद केवल अनुभव से जाना जाता है और जिसके उत्पन्न होनें का कोई खास कारण न हो यानि जो बिना संघर्ष के स्वयंभू रूप से उत्पन्न होता है ,उसे आनाहत नाद कहते हैं ,जैसे दोनों कान बंद करके घन्न घन्न की आवाज सुनाई देती है ।इसके बाद नादोपासना की विधि से गहरे ध्यान की अवस्था में पहुँचने पर सूक्ष्म नाद सुनाई पडनें लगता है ,इसी अनाहत नाद की उपासना हमारे प्राचीन ऋषि मुनि करते थे यह नाद  मुक्तिदायक है पर संगीतोपयोगी नहीं है अर्थात संगीत से इस नाद  का कोई संबंध नहीं है । आहत नाद....जो कानों को सुनाई देता है उसे आहत नाद कहते हैं ।आहत नाद  ही संगीतोपयोगी है ।   सामान्य ध्वनि को दो भागों में बाँटा  गया है ..... 1...सांगीतिक  2... असांगीतिक...

श्रुति और स्वर तुलना

जो सुनी जा सकती है ,वह 'श्रुति'कहलातीहै । स्वर और श्रुति में भेद इतना ही है ,जितना सर्प तथा उसकी कुंडली में । अर्थात इन बाईस श्रुतियों में से जो श्रुतियाँ किसी राग विशेष में प्रयुक्त होती हैं ,वे स्वर  कहलाती हैं । जब गायन ,वादन में श्रुति का प्रयोग नहीं होता तो वो कुंडली की तरह सोई हुई  रहती हैंऔर जब इसका प्रयोग किसी राग विशेष में होता है,तो वह सर्प की तरह क्रियाशील हो जाती हैं ।इस आधार पर श्रुति को कुंडली और स्वर को सर्प की उपमा दी गई है । कुछ विद्वानों के अनुसार कण,स्पर्श, मींड,सूत से श्रुति कहलाती है तथा उसपर ठहरने से वही 'स्वर'हो जाता है ।   अर्थात टंकोर मात्र से जो  क्षणिक आवाज उत्पन्न होती   वह श्रुति है और तुरंत ही आवाज स्थिर हो गई तो वह 'स्वर' है ।   इस आधार पर हम श्रुति और स्वर में निम्न भेद पाते हैं....   1- श्रुतियाँ बाईस होती हैंऔर स्वर  सात ।  2-श्रुतियों का परस्पर अंतराल स्वरों की अपेक्षा कम होता है  3-कण,मींड और सूत द्वारा जब तक किसी सुरीली ध्वनि को व्यक्त किया जाता है,तब तक वो श्रुति है और जहाँ उसपर  ठहराव हुआ ...